{"_id":"69a53e9d421f905616020c64","slug":"bjp-tried-to-destroy-aap-said-bhagwant-singh-mann-in-jantar-mantar-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पंजाबियों के करोड़ों रुपये रोके हैं': सीएम मान ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- AAP को खत्म करने की साजिश रची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाबियों के करोड़ों रुपये रोके हैं': सीएम मान ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- AAP को खत्म करने की साजिश रची
Mon, 02 Mar 2026 01:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जंतर-मंतर पर आप की रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। मान ने कहा कि आप पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई। मोदी सरकार पंजाब विरोधी है। पंजाबियों के करोड़ों रुपये रोके हैं।
विज्ञापन
सीएम मान
- फोटो : X/@BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर एक रैली आयोजित की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए भाजपा और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है।
विज्ञापन
मान ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी है, जिसने आरडीएफ और जीएसटी समेत पंजाबियों के करोड़ों रुपये रोक रखे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी देश से नफरत और झूठ की राजनीति खत्म करने आई है और इस दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। मान ने कहा कि जब भी पार्टी पर मुसीबत आती है, वह दोगुनी ताकत से उभरती है। अरविंद केजरीवाल ने अन्य दलों को घोषणापत्र में स्कूल, अस्पताल, बिजली और रोजगार की बात लिखने पर मजबूर किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मान ने आगे बताया कि केजरीवाल ने जेल से भी पंजाब के लोगों की चिंता की और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में पार्टी की जीत का भी जिक्र किया, जब शीर्ष नेतृत्व जेल में था और पार्टी ने बैकअप टीम से काम चलाया। मान ने शहीद भगत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है और आम आदमी पार्टी अब और बड़ी होकर निकलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश की गद्दी पर बैठे किरायेदार बताया, यह देश किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब विरोधी होने का आरोप
भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं, फिर भी केंद्र सरकार पंजाब का 8000 करोड़ रुपये का आरडीएफ और जीएसटी का पैसा रोक लेती है। पंजाब में आई ऐतिहासिक बाढ़ के लिए मात्र 1600 करोड़ रुपये की घोषणा की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं दिए गए। उन्होंने भाजपा को पंजाब विरोधी और आम आदमी पार्टी विरोधी बताया।
भगवंत मान ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, हरित क्रांति और आजादी में पंजाबियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी का पौधा लगा था, तब भी सबसे पहले चार सांसद पंजाबियों ने ही दिए थे। मान ने विश्वास दिलाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर तोहफा देगा। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी टीम के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा।