फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP to share manifesto on Monday, the day voting begins

घोषणापत्र बना बीजेपी का सिरदर्द, वोटिंग वाले दिन देगी जानकारी

Thu, 03 Apr 2014 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Apr 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
BJP to share manifesto on Monday, the day voting begins

सोमवार को भारत में अगली सरकार के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी लेकिन बीजेपी इसी दिन वोटरों को यह जानकारी देगी कि वह देश के लिए क्या-क्या करना चाहती है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि पार्टी 7 अप्रैल को अपना राष्ट्रीय एजेंडा या उसे घोषणापत्र कह लें वह जारी करेगी। इसी दिन भारत के 6 लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग डाले जाएंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बीजेपी का एक धड़ा नरेंद्र मोदी के कुछ बातों से असहमत है जिसके कारणा घोषणापत्र को अब तक जारी नहीं किया जा सका है। बीजेपी के घोषणापत्र में डाले जाने वाले कुछ बिंदुओं से पार्टी का एक खास तबका नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार में व्यस्त हैं नेता, घोषणापत्र के लिए टाइम नहीं

BJP to share manifesto on Monday, the day voting begins

इन बातों को दरकिनार करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि घोषणापत्र में देरी की मुख्य वजह यह है कि सभी बड़े नेता अपने इलाके में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, जिसके कारण घोषणापत्र को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

पार्टी के साथ ओपिनियन पोल भी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी लेकिन इसके नेतृत्व में बनने वाला गठबंधन, एनडीए बहुमत से दूर रह जाएगा।

वहीं बीजेपी की मुख्य विरोधी पार्टी कांग्रेस के कमलनाथ ने कहा कि अब तक जो पार्टी घोषणापत्र नहीं जारी कर सकी है वह देश को क्या दिशा देगी।

समय पर घोषणापत्र नहीं, देश क्या चलाएंगे?

BJP to share manifesto on Monday, the day voting begins

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर बीजेपी से सवाल किया कि जो पार्टी समय पर अपना घोषणापत्र जारी नहीं कर सकती वह देश कैसे चलाएगी?

देश में 7 अप्रैल से शुरू होने वाला वोटिंग नौ चरणों में होकर 12 मई तक चलेगा। 16 मई को मतगणना का काम होगा।

कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र 26 मार्च को ही जारी कर दिया था। इसमें कांग्रेस ने सबको स्वास्‍थ्य का अधिकार और करोड़ों नौकरियां देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed