BJP: टिकटों के लिए रिश्तेदारों की पैरवी में जुटे नेताजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही परिवारवाद पर लगातार हमला करते रहे हैं लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने रिश्तेदारों को टिकट देने की पैरवी करने वालों की कमी नहीं है। टिकट की दावेदारी में दिल्ली के चुनाव में भी परिवारवाद हावी होता दिख रहा है।
चुनाव की घोषणा के बाद ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपने बेटे और भतीजे के लिए टिकट की पैरवी करते दिखाई पड़ रहे हैं। वे चुनाव जिताने की गारंटी भी केंद्रीय नेतृत्व को दे रहे हैं।
इन नेताओं में लोकसभा सांसद, विधायक, पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी में इस बात की चर्चा है कि ये नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक पैरवी कर रहे हैं। अब देखना यह है कि रिश्तेदारों की पैरवी का परिणाम क्या आता है।
ये कर रहे हैं पैरवी
पूर्व विधायक ओपी बब्बर- राजीव बब्बर- तिलक नगर
सांसद रमेश बिधूड़ी- विक्रम बिधूड़ी- तुगलकाबाद
वीके मल्होत्रा- अजय मल्होत्रा- ग्रेटर कैलाश
सांसद मनोज तिवारी- विनय त्रिपाठी- बुराड़ी
सांसद विजय गोयल- पत्नी- मॉडल टाउन
विजेंद्र गुप्ता- स्वयं व पत्नी- रोहिणी
सांसद प्रवेश वर्मा- भाई- महरौली
सांसद उदित राज- भांजा- सुल्तानपुर माजरा
सांसद कीर्ति आजाद- पत्नी- विकासपुरी
मदनलाल खुराना- हरीश खुराना- हरिनगर