केजरीवाल को ये कैसी तस्वीरें भेज रही है BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी बार-बार स्वच्छता अभियान पर भाजपा को तंज कस रही है और कूड़े-कचरे की तस्वीरें एमसीडी को भेज रही है। इसके जवाब में भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी के संयोजक व नई दिल्ली विधानसभा के विधायक अरविंद केजरीवाल के इलाके में स्थित शौचालयों की तस्वीर के साथ एक पत्र उन्हें लिखा है।
दिल्ली भाजपा की तरफ से जारी तस्वीर में गंदे शौचालय को दिखाया गया है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली की जनता केजरीवाल का फंडा जान चुकी है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पहले अपने इलाके के शौचालयों व सफाई व्यवस्था ठीक करा लें फिर दूसरों की गिरेबान में झांकें।
रोज स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे: गोयल
दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि वे दिल्ली में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रोज कहीं न कहीं, किसी न किसी स्वच्छता अभियान में जरूर भाग लेंगे।
बृहस्पतिवार को गोयल ने कहा कि वह शुक्रवार को शक्ति नगर, नांगिया पार्क, लक्ष्मी नगर, रमेश पार्क में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी स्वयंसेवी संगठन स्वच्छता अभियान में उन्हें बुलाएगा वे वहां जरूर जाएंगे।