फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'BJP suspect on Narendra Modi popularity'

'भाजपा को मोदी की लोकप्रियता पर है शक'

Fri, 09 Jan 2015 09:05 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
'BJP suspect on Narendra Modi popularity'

रामलीला मैदान में शनिवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कांग्रेस ने दिल्ली की रैली मानने से इंकार किया है। कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता हारून यसुफ ने कहा है कि भाजपा को नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर संदेह था।

विज्ञापन


उन्हें विश्वास नहीं था कि दिल्ली के लोग रैली में पहुंचेंगे, इसलिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री का सम्मान कार्यक्रम रख दिया। अब यूपी, हरियाणा से कार्यकर्ता जुटाकर भीड़ दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि अगर रैली पीएमओ से कंट्रोल हो रही है तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं की रैली भी दिल्ली में होगी, लेकिन अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर चुनाव में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होती है, इस बार भी होगी, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद ही तारीख तय होगी।

तीन चरणों में होगा कांग्रेस का चुनाव प्रचार

'BJP suspect on Narendra Modi popularity'

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार तीन चरणों में होगा। पहले चरण में होर्डिंग आ रही हैं, तो दूसरे चरण में विजुअल अधिक होगा। अंतिम चरण में युवाओं के साथ प्रचार जोर पकड़ेगा।


भाजपा और आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर अरविंदर सिंह ने कहा है कि जो पार्टी कल तक कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी, वही प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

अब इन्हें बताना चाहिए कि आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है? आम आदमी पार्टी इतने होर्डिंग और पोस्टर लगा रही है, लेकिन जिस पर सरकार छोड़कर भागे उस लोकपाल बिल का जिक्र कहीं नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed