फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP supporters and aap leader clash in delhi

मारपीट मामले में राखी बिड़लान पर गंभीर आरोप

Tue, 14 Oct 2014 08:53 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters and aap leader clash in delhi

दिल्ली के रोहिणी इलाके में आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान और भाजपा पार्षद संजना सिंह के बीच हुए झगड़े ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा की ओर से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर योगेंद्र चांदोलिया ने मोर्चा संभाला है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राखी बिड़लान कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने इस मामले में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सिविक सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में मेयर योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि आप नेताओं ने उनको आश्वासन दिया था कि वह स्वच्छ भारत अभियान में नगर निगम का हर संभव सहयोग करेंगे, लेकिन उनकी विधायक राखी बिड़लान सफाई कार्य में बाधा डाल रही है। जबकि आश्वासन देने वाले नेताओं में राखी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में महिलाओं ने दिखाई चोट

BJP supporters and aap leader clash in delhi

योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि सोमवार को राखी ने सफाई कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को गुमराह करने का कार्य किया। इस कारण नगर निगम के सफाई विभाग के कर्मचारी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दूसरी ओर उन्होंने राखी के मारपीट करने और जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने वाले आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्वच्छता अभियान के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है, मगर इस तरह की राजनीति सही नहीं है।

संवाददाता सम्मेलन में पार्षद संजना सिंह के साथ आई महिलाओं ने अपनी चोट दिखाते हुए कहा कि आप के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। राखी को कोई चोट नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed