फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP state president launched India with Bihar campaign

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लांच किया इंडिया विद बिहार अभियान

Wed, 02 Oct 2019 09:36 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 02 Oct 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJP state president launched India with Bihar campaign
Manoj Tiwari - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को इंडिया बिद बिहार अभियान की शुरुआत की। इसके तहत प्रदेश भाजपा बाढ़ पीड़ित बिहार के लोगों को मदद करने की कोशिश की है। पार्टी ने बाढ़ राहत के लिए ग्लोबल फंड रेजिंग अभियान भी लांच किया।
विज्ञापन


भाजपा नेता कपिल मिश्रा को फंड रेजिंग के संयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के तहत जुटाई जाने वाली राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी। अभियान लांच होते ही पहली मदद मनोज तिवारी ने की।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा का कहना है कि अभियान के तहत राहत सामग्री कपड़ा, खाना, पीने का पानी, दवाईयां, मिल्क पावडर इकठ्ठा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नार्थ एवेन्यू स्थित आवास पर कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। यहां से राहत सामग्री लेकर मनोज तिवारी खुद बिहार के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान लांच करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि आज बिहार में बड़ी भारी आपदा आई है। आज गांधी जयंती भी है। इस मौके पर बिहार के लिए साथियों से हाथ बढ़ाने की अपील की जा रही है। इंडिया बिद बिहार अभियान लांच कर डोनेशन का सिस्टम शुरू किया है। इससे पीड़ित को मदद देने में धन की कमी नहीं आएगी। इसके लिए पूरे देश से अपील है कि वह आपदा की इस घड़ी में बिहार के साथ खड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed