फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp starts preparations for assembely elections in delhi

दिल्ली में सरकार बनाने को बेताब है बीजेपी!

Tue, 29 Apr 2014 08:25 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
bjp starts preparations for assembely elections in delhi

देशभर में चुनावी माहौल के बीच दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने एक बार फिर मिशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा को जितनी बेचैनी केंद्र में सरकार बनाने को लेकर है, उतनी ही दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर भी है। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीदों पर बीजेपी ने रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है।

इसके लिए बीजेपी के नेताओं ने प्रत्याशियों के नाम भी तय करने की रणनीति भी बना ली है।

ऐसे छुएंगे मैजिकल जीत का आंकड़ा

bjp starts preparations for assembely elections in delhi

दिल्ली में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नेता तो अन्य प्रदेशों में चुनाव अभियान में है लेकिन रणनीतिकार दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से ही ताना-बाना बुन रहे हैं। प्रत्याशियों के चयन पर भी रणनीति तैयार की जा रही है।

पार्टी इस बार प्रत्याशियों के चयन में खास सावधानी बरतने वाली है, क्योंकि पिछले चुनाव में सत्ता से दूर रहने की वजह पार्टी ने आंतरिक समीक्षा में यह भी पाया था कि अगर उम्मीदवार का चुनाव और बेहतर होता तो मैजिक आंकड़ा जुटाना आसान रहता।

पार्टी सूत्रों की मानें तो वोट की तराजू पर तौल कर ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद पार्टी यह देखेगी कि किसके प्रयास से कितना वोट विधानसभा में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSS भी लगा है कोशिश में

bjp starts preparations for assembely elections in delhi

ऐसा इसलिए भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने हारे और जीते सभी उम्मीदवार को उन्हीं के विधानसभा में लोकसभा चुनाव की कमान सौंपी थी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी दिल्ली लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में सबसे अधिक जोर विधानसभा में पड़े मत को लेकर ही दिया था। भितरघात पर भी चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव में जुटे संघ के कार्यकर्ताओं से भी चुनाव में लगे भाजपा नेताओं का रिपोर्ट कार्ड लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed