{"_id":"5e51bf4d8ebc3ef3dd2bc004","slug":"bjp-started-the-process-to-elect-the-leader-of-opposition-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भाजपा ने शुरू की प्रक्रिया, विधायक दल से रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भाजपा ने शुरू की प्रक्रिया, विधायक दल से रायशुमारी
Sun, 23 Feb 2020 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की तरफ बतौर पर्यवेक्षक पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को भाजपा विधायक दल के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर रायशुमारी की। हालांकि, बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
सोमवार से दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इसे ध्यान में रखकर भाजपा ने नवनियुक्त विधायकों में से नेता प्रतिपक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक देर शाम पार्टी कार्यालय पहुंचीं और सभी नवनियुक्त विधायकों से रायशुमारी की। इस मौके पर करावल नगर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को छोड़कर अन्य विधायक बैठक में मौजूद रहे।
रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा, अभय वर्मा, अजय महावर, जितेंद्र महाजन और अनिल बाजपेई से नेता विधायक दल के बारे में पूछा गया। सभी ने अपना-अपना पक्ष पर्यवेक्षक के सामने रखा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, देर रात तक चली बैठक में नवनियुक्त विधायकों में तीन दावेदार नेता प्रतिपक्ष के लिए सामने आए हैं। इनमें मुख्य रूप से रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता व मोहन सिंह बिष्ट शामिल हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया भी उपस्थित रहे।
सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक हुई। संगठन की प्रक्रिया के तहत सभी चुने हुए विधायकों के साथ सलाह मशविरा किया है। नेता प्रतिपक्ष का भाजपा की तरफ से चुनाव होना है। उन नामों पर विचार विमर्श किया है, निर्णय हम बहुत जल्द करेंगे।