फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP started mind game against arvind Kejriwal!

...ताकि दिल्ली में ही उलझे रहें केजरीवाल

Tue, 24 Dec 2013 02:41 PM IST
नवनीत शरण
नवनीत शरण Updated Tue, 24 Dec 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
BJP started mind game against arvind Kejriwal!

आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी चिंतित है। विधानसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी इस पार्टी के बढ़ते कदम का डर सता रहा है।

विज्ञापन


यही वजह है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा सरकार बनाने को लेकर बैकफुट पर रही। दरअसल यह भाजपा की रणनीति का भी हिस्सा है। भाजपा का सरकार नहीं बनाना कई सवाल छोड़ गया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के नाम पर प्रदेश भाजपा को कुर्बान कर दिया गया है। यह कदम भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

भाजपा यह चाहती है कि ‘आप’ की सरकार अगर दिल्ली में बनती है तो पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे।

चूंकि इस पार्टी के केजरीवाल वन मैन आर्मी हैं, लिहाजा वे लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में ही उलझे रहेंगे। उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को इस बात का भी डर सता रहा है कि दिल्ली में अरविंद वर्सेज मोदी के नाम पर कहीं चुनाव नहीं हो जाए। इन सब मुद्दे को लेकर संगठन स्तर पर सोमवार को एक बैठक भी की गई।

इतना ही नहीं पूर्ण बहुमत नहीं होने की स्थिति में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सरकार चलाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कोई भी फैसला लेने के पहले उन्हें बहुमत खत्म होने का भी डर सताएगा।

इस दौरान भाजपा लोकसभा चुनाव के समय यह भी आरोप लगाएगी कि भ्रष्टतम कांग्रेस पार्टी के साथ साठगांठ से सरकार चल रही है। ऐसे में एक तीर से दो निशाने भी साधे जा सकेंगे।


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली विधानसभा का चुनाव होता है तो भाजपा न केवल लोकसभा सीट प्राप्त करेगी बल्कि उसे विधानसभा में भी बहुमत मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed