{"_id":"efd4ccc58d94a2544341f7f1fbfd3ae9","slug":"bjp-started-making-development-plans-for-mewat","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्र यादव के गढ़ में बढ़ रही है बीजेपी की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्र यादव के गढ़ में बढ़ रही है बीजेपी की हलचल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 19 May 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के गठन से पूर्व ही स्थानीय भाजपाईयों ने मेवात को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बनाकर मेवात विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिसे सांसद के जरिए नई सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
दशकों से मेवात में भाजपा के झंडाबरदार एवं नरेंद्र मोदी के सहयोगी के तौर पर काम कर चुके भानीराम मंगला इसकी खुलकर पैरवी कर रहे हैं।
मंगला के अनुसार जब तक मेवात में विकास को पूरी गति नहीं मिलेगी, वहां रहने वालों का न तो जीवन स्तर सुधारा जा सकता है और न ही वहां बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए मेवात में विशेष विकास मॉडल की जरूरत है। इसी मसले को लेकर स्थानीय पार्टी पदाधिकारी मंथन कर रहे हैं कि मेवात को विकास की मुख्यधारा में लाकर यहां के लोगों को व्यस्त किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां अशिक्षा और रोजगार की कमी के कारण लोग मजबूरी में अपराध की ओर की बढ़ रहे हैं। सबसे पहले यहां रोजगार परक शिक्षा की अलख जगानी होगी। आज तक मेवात में शिक्षा के नाम का सिर्फ ढिंढोरा पीटा गया है, लेकिन सही मायने में कुछ नहीं हुआ।
रोजगार के लिए यहां बड़े-बड़े कारखाने स्थापित करने की सिफारिश भी की जाएगी। साथ ही मेवात को रेल से जोड़ने की पैरवी भी की जाएगी। इस सब के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर एक सुझाव पत्र तैयार किया जा रहा है।