फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp star campaigners are in action

राजधानी में बीजेपी के धुरंधरों का धुआंधार प्रचार

Mon, 07 Apr 2014 01:34 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
bjp star campaigners are in action

राजधानी में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान पूरे तरह उफान पर हैं। रविवार छुट्टी के दिन भाजपा के धुरंधरों ने धुआंधार प्रचार किए और जगह-जगह रोड-शो एवं जनसभाएं कीं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया तो चांदनी चौक के प्रत्याशी हर्षवर्धन व नार्थ-ईस्ट लोकसभा सीट के प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने रोड शो व जनसभा की।
विज्ञापन


नार्थ-वेस्ट सीट के प्रत्याशी उदित राज के समर्थन में लालकृष्ण आडवाणी ने जनसभा को संबोधित किया।

'कांग्रेस की बी टीम है AAP'

bjp star campaigners are in action

दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में सैनिकों का बराबर अपमान हुआ है। पाकिस्तान की फौज बार-बार भारत की सीमा में घुसकर सैनिकों को गोली मार देती और वापस जाकर जश्न मनाती है। एनडीए के शासन में परमाणु शक्ति परीक्षण कर भाजपा ने दिखा दिया कि किसी के दबाव में नहीं रहते।

AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह पार्टी वाकई ईमानदार होती और दिल्ली की जनता का हित चाहती तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली छोड़ काशी नहीं जाते, बल्कि दिल्ली से ही चुनाव लड़कर यहां की जनता की परेशानियों को दूर करते।

दिल्ली में गूंजी 'पितामह' की आवाज

bjp star campaigners are in action

दिल्ली के ककरौला इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी पार्टी को दलित हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि वे संघ से भी जुड़े हैं और भाजपा से भी।

उनका मानना है कि भाजपा सामाजिक संरचना में भेदभाव खत्म करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी उदित राज के मन में शंका थी कि भाजपा दलित विरोधी है, लेकिन उन्होंने यह महसूस किया है कि भाजपा दलितों के उत्थान में विश्वास करती है।

यही वजह है कि उदित भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दलित बुद्घिजीवी नेता उदित राज एक दिन भाजपा की पूंजी बनेंगे।

विज्ञापन

मोदी के लिए शॉटगन ने भी लगाए शॉट

bjp star campaigners are in action

भाजपा नेता और फिल्मस्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रचार अभियान केदौरान कहा कि नरेंद्र मोदी दबंग और एंग्री यंगमैन हीरो हैं। भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में वोट मांगने दिल्ली पहुंचे सिन्हा ने कहा कि एंग्री यंगमैन, डायनामिक और दबंग स्टार को जिताने के लिए कमल को वोट करें।

उन्होंने यूपीए सरकार को फ्लॉप सरकार बताया। वहीं चांदनी चौक के भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन के लिए प्रचार करने पहुंचे सिन्हा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने अपील की कि ‘आप’ और कांग्रेस को वोट कर अपना वोट बर्बाद नहीं करें। हर्षवर्धन रूपी कर्तव्यनिष्ठ सेवक को चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed