फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP spokesperson Sudhanshu Trivedi targets AAP party for not granting bail to Manish Sisodia

सिसोदिया को बेल नहीं: AAP पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- केजरीवाल सरकार बताए आखिर पैसा कहां है

Mon, 30 Oct 2023 03:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया को बेल नहीं मिलने पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आप पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार अदालत को बताएं कि पैसा कहां है।

विज्ञापन
BJP spokesperson Sudhanshu Trivedi targets AAP party for not granting bail to Manish Sisodia
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल बड़ी ही नाटकीयता के साथ यह बात बार बार बोला करते थे कि यदि आप सुप्रीम कोर्ट के आज के ऑब्जर्वेशन को देखेंगे तो सिर्फ न केवल बेल याचिका खारिज हुई बल्कि 338 करोड़ रुपये भी स्थापित होते दिख रहे हैं। ये लोग कहते थे पैसा कहा है। पैसा का सारा ब्यौरा जांच एजेंसी कोर्ट को बताती है। अब अरविंद केजरीवाल की सरकार अदालत को बताएं कि पैसा कहां है। मनी ट्रैल लीगल होते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट को छह से आठ महीने में सुनवाई पूरी करने के लिए कहा है। कोर्ट ने नियमित जमानत की अपील को भी खारिज कर दिया। मामले में अस्थायी तौर पर 338 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि उसने जांच एजेंसियों के बयान को रिकॉर्ड किया है कि इन मामलों में सुनवाई छह से आठ महीने में पूरी हो जाएगी। पीठ ने कहा कि अगर सुनवाई की कार्यवाही में देरी होती है तो सिसोदिया तीन महीने में इन मामलों में जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed