फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP social media team became active

भाजपा की सोशल मीडिया टीम हुई सक्रिय, चुनाव जीतने के लिए किया खाका तैयार

Tue, 05 Feb 2019 04:50 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 05 Feb 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
BJP social media team became active
सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सोशल मीडिया का किस तरह उपयोग किया जाएगा, इसको लेकर खाका तैयार करने में जुटा है। सोशल मीडिया टीम को अबकी बार 400 के पार का विजय मंत्र भी दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम सकारात्मक राजनीति करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने नमो अगेन 2019 विजय संकल्प दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 2019 का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


हमें जनता के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया इसका एक बड़ा माध्यम है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ वायदे करते है। सोशल मीडिया पर उन्हें भी बेनकाब करने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रत्युष कंठ, सह प्रभारी नीलकांत बख्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा आदि उपस्थित थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचारियों का समर्थन करते है केजरीवाल : विजेंद्र गुप्ता 
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भले ही कांग्रेस, आप व तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते है, लेकिन तीनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार के मामले में एक दूसरे के साथ खड़ी दिखाई पड़ती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर सत्ता में काबिज हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल आज भ्रष्टाचार जांच में ममता बनर्जी की ढाल बनकर खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे है, भाजपा विधायक दल उसकी निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed