फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP secures RSS favor too

RSS का एजेंडा भी आगे बढ़ा रही है बीजेपी!

Mon, 30 Jun 2014 07:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
BJP secures RSS favor too

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के आयोजक कहते रहे कि इस कार्यक्रम से आरएसएस का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन रविवार को पार्टी के नए सांसदों को आरएसएस नेता सुरेश सोनी ने भी ट्रेनिंग दी।

विज्ञापन


यहां बता दें कि मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम भर्ती घोटाले में सोनी का नाम उछला है। सूत्रों का कहना है कि सोनी ने सांसदों से कहा है कि वे आरएसएस से जुड़े सभी संगठनों को तवज्जो दें।
विज्ञापन


क्योंकि उससे बहुत बड़ा वर्ग जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि एक तरह से उनकी ट्रेनिंग के बाद आरएसएस के एजेंडे को भी सांसद आगे बढ़ाएंगे।

दो दिन में सांसदों को मिली ‘कड़वी दवा’

BJP secures RSS favor too

देश को संकट से उबारने के लिए कड़वी दवा देने की हिमायती भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को भी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान ऐसी ही दवा चखाई।

यह मोदी का ही प्रभाव है कि सांसदों ने ‘कड़वी दवा’ पीने के बाद भी कहा कि बहुत अच्छा लगा।

मोदी से लेकर सुषमा, जेटली, राम नाइक, प्रकाश जावड़ेकर और आडवाणी तक अपने नए सांसदों को नियमों में बांधते रहे। नसीहत देते रहे।

फेसबुक पर हो जाएं एक्टिव

BJP secures RSS favor too

स्टाफ की नियुक्ति में सावधानी बरतने, मीडिया से बातचीत में सावधानी, भाई-भतीजावाद से दूरी, स्टिंग ऑपरेशनों से बचने के तरीके, मर्यादा, अनुशासन, सोशल मीडिया के प्रयोग, विवाद से बचने और काम करने का रोडमैप आदि मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं ने नए सांसदों को अपने विचारों में बांधने का प्रयास किया।

एक वरिष्ठ नेता ने तो यहां तक कहा कि ड्राइवरों के पास दो-दो फेसबुक अकाउंट हैं और सांसदों के पास एक भी नहीं। इसलिए अब हर किसी को इसका प्रयोग हर हाल में करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed