{"_id":"14e0e9db1b09996b7f276d0b75e4b0ce","slug":"bjp-says-no-differences-in-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में मतभेद की बातें अफवाह: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में मतभेद की बातें अफवाह: भाजपा
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Mar 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा टिकट को लेकर इन दिनों गहमागहमी है। अंदरखाने मतभेद की बात किसी से छिपी भी नहीं है।
विज्ञापन
मगर अब पार्टी इस बात की सफाई दे रही है कि उसके घर में यहां सब कुछ ठीकठाक है। पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध है।
हरियाणा में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रचार प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का हर सिपाही अनुशासित है। सभी भाजपा को जिताने और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में कई प्रकार की अफवाह हवा में तैर रही है। मगर इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लोकसभा टिकट के लिए नागर ने छोड़ा इनेलो का साथ
गुड़गांव भाजपा में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को इस ओर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। प्रचार और जनसंपर्क के दौरान सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनकी कार्यशैली और आचरण आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत ही हो।
विज्ञापन
शीतला माता रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुखों, केंद्र पालकों, बूथ पालकों व बूथ प्रमुखों, चारों मंडलों और विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। उमेश अग्रवाल ने बैठक में सभी से अपील किया कि वह अपने बूथ से पार्टी के संसदीय उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: चुनाव में वोटों पर दिखेगा बिजली बिल का असर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया। देश की जनता भ्रष्टाचार और महंगाई के बीच पिसकर रह गई है। इस बैठक में एमसीजी के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक जयदेव शर्मा, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुरेन्द्र शर्मा, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डीसी यादव मौजूद थे।
इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रेमपाल सलूजा, सूरज गोयल, मंडलाध्यक्ष हंसराज कसाना, वरिष्ठ नेता ईश्वर दयाल गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद राष्ट्र दहिया, बीडी शर्मा, रामलाल मदान, कन्हैया लाल आर्य, पूर्व चेयरमैंन सोमदत्त जांगड़ा, अश्वनी सूद, दया गुप्ता, सरोज यादव, मेजर केसी संदल, महेन्द्र यादव और अश्वनी कुमार मौजूद रहें।