फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Says Chief Minister arvind kejriwal did not enroll due to cheap popularity

सस्ती लोकप्रियता की वजह से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नहीं कराया नामांकन : भाजपा

Mon, 20 Jan 2020 06:42 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Says Chief Minister arvind kejriwal did not enroll due to cheap popularity
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता का नाटक करते है। नामांकन करने का उनका कोई इरादा नहीं था। रोड शो करके वह महज अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाह रहे थे। तीन बजे तक रिटर्निंग आफिसर के दफ्तर जानबूझकर नहीं पहुंचे और नामांकन दाखिल नहीं किया। 
विज्ञापन


2015 में भी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यही नाटक किया गया था। जो नेता अपने आपको इतने अनुशासन में भी नहीं रख सकता कि वह नामांकन दाखिल करने के लिए समय पर पहुंचे उससे शासन, सुशासन और अनुशासन बनाये रखने की उम्मीद करना बेमानी है। मंगलवार को चुपचाप नामांकन दाखिल करेंगे। यह उनका निर्धारित पैटर्न है।
विज्ञापन

 
उधर, राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार विफल साबित हुई है। प्रदूषण पर उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि वह बताए कि प्रदूषण कम करने के लिए क्या काम किए। दिल्ली की सड़को पर 11 हजार बस की जरूरत है। लेकिन 100 नई बसे तक नहीं बेड़े में शामिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में 30,000 बेड देने का वादा किया 300 बेड भी नहीं लगा पाए। सरकारी अस्पतालों में 400 वेंटिलेटर है जिनमें से 50 काम नहीं करते है। 900 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की बात की लेकिन एक भी नहीं खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed