फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's celebration: Amit Shah's floral showers, Modi and Shah's ambition come in the crowd

भाजपा का जश्न : अमित शाह पर फूलों की वर्षा, हर्षवर्धन ने कहा-धन्यवाद

Mon, 13 Mar 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Mar 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
BJP's celebration: Amit Shah's floral showers, Modi and Shah's ambition come in the crowd
जनता से मिलने पहुंचे अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यालय पहुंचे। गेट पर अपनी कार से उतरने के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें भीतर ले जाया गया। कार्यकर्ता उनके सामने ढोल की थाप पर नाचते रहे और जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल व रंगों की वर्षा उनपर की। इसी दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आने का दौर जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने उनको भी गुलाल लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को तो पूरी तरह रंग दिया। 
विज्ञापन


गोयल ने किया नाश्ते-चाय का इंतजाम
अशोक रोड पर पार्टी कार्यालय से पहले केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने अपने निवास पर सभी कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ते एवं चाय का इंतजाम कर रखा था। विजय गोयल स्वयं उनको नाश्ता कराने में लगे रहे। उधर, भाजपा मुख्यालय की स्थिति देखते हुए यातायात पुलिस ने अशोक रोड वाहनों के लिए बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से मिलने पहुंचे अमित शाह।

BJP's celebration: Amit Shah's floral showers, Modi and Shah's ambition come in the crowd
जनता से मिलने पहुंचे अमित शाह।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने होली व दिवाली एक साथ मनाई। अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के अंदर एवं बाहर भाजपाइयों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली खेली और पटाखेबाजी की।

इसके अलावा बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। गभग साढ़े नौ बजे मतगणना आगे बढ़ने के साथ-साथ भाजपाइयों की भीड़ भी बढ़ने लगी। कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विस चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का रुझान मिलने सेे काफी खुश थे।

दरअसल भाजपा ने उत्तर प्रदेश विस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था। पुलिस ने भीड़ के मद्देनजर होटल ली मेरीडियन व जंतर मंतर चौराहे से बैरिकेड्स लगाकर मुख्यालय जाने वाले रास्तों को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed