फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP removed Sarita Chaudhary from post of convenor of Beti Bachao Beti Padhao campaign in Delhi

दिल्लीः 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान पद से भाजपा ने सरिता चौधरी को हटाया

Tue, 24 Sep 2019 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
BJP removed Sarita Chaudhary from post of convenor of Beti Bachao Beti Padhao campaign in Delhi
आजाद सिंह ने कथित रूप से सरिता को थप्पड़ मारा था - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अपने पति के साथ मारपीट के मामले में मंगलवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्व महापौर सरिता चौधरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के संयोजक पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने ये जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश मिलने के बाद सरिता चौधरी को लिखित तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल कुछ दिन पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही थी। इस बैठक के बाद सरिता चौधरी और उनके पति के बीच काफी बहस हुई। धीरे धीरे गाली गलौच और आखिर में नौबत मारपीट पर उतर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यालय में हड़कंप मच गया। उस वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यालय में मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरिता चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच महरौली क्षेत्र से विधानसभा की टिकट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। चूंकि सरिता चौधरी पार्टी में कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। 


वहीं उनके पति भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में दोनों के अपने अपने दावे थे। दोनों ही एक ही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे। अब कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों ही नेताओं को आगामी चुनाव में टिकट मिलना भी मुश्किल हो चुका है। पार्टी के तमाम बड़े चेहरे इस घटना के कारण दोनों ही नेताओं से नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed