फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP released the list, including three former MLAs heavyweights leaders name in list

MCD चुनाव: बीजेपी ने जारी की लिस्ट, तीन पूर्व विधायकों समेत कई कद्दावर मैदान में

Sun, 17 Apr 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Apr 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJP released the list, including three former MLAs heavyweights leaders name in list
बीजेपी

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने भी तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उपचुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए आधा दर्जन कद्दावर नेताओं को बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


वहीं, सात नए चेहरों को मौका दिया गया है। भाजपा ने पार्षद रह चुके तीन पूर्व विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा एक पूर्व पार्षद की पत्नी और एक पूर्व पार्षद के पति को मैदान में उतारा है। वहीं, दो बार मामूली अंतर से विधानसभा चुनाव हार चुके नेता को भी नगर निगम चुनाव लड़ाने का निर्णय पार्टी ने लिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल, विनोद कुमार बिन्नी और जितेंद्र सिंह शंटी को नगर निगम का उपचुनाव लड़ाने का फैसला किया है। ये वर्ष 2013 में विधायक बने थे, लेकिन 2015 में विधानसभा चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार बिन्नी भी हैं चुनाव मैदान में

BJP released the list, including three former MLAs heavyweights leaders name in list

महेंद्र नागपाल वार्ड नंबर 67 वजीरपुर से लगातार पांचवीं बार पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। वह तीन बार पार्षद रह चुके हैं और वर्ष 2013 में वजीरपुर क्षेत्र से विधायक बने थे। भाजपा ने वार्ड नंबर 238 झिलमिल सीट इस बार भी अकाली दल को दी है।

अकाली दल ने यहां जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया है। वह इस वार्ड से वर्ष 2007 और 2012 में पार्षद चुने जा चुके हैं। शंटी 2013 में शाहदरा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। पार्षद का चुनाव लड़ने वाले तीसरे पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी हैं।

बिन्नी भाजपा के टिकट पर पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वह वार्ड नंबर 214 खिचड़ीपुर से दो बार निर्दलीय के तौर पर पार्षद चुने जा चुके हैं और वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर लक्ष्मी नगर क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने विधानसभा का पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर पटपड़गंज क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लड़ा था, जिसमें हार गए थे।

ये नाम भी हैं बेहद अहम

BJP released the list, including three former MLAs heavyweights leaders name in list
चुनाव - फोटो : file

वार्ड नंबर 166 मुनिरका से भाजपा ने अपने पूर्व पार्षद अजित टोकस की पत्नी सुदेश टोकस को टिकट दिया है। अजित टोकस वर्ष 2007 में मुनिरका वार्ड से पार्षद बने थे। इसके अलावा वह आरके पुरम क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

वहीं, वार्ड नंबर 124 विकास नगर से भाजपा ने अपनी पूर्व पार्षद सरिता जिंदल के पति सुनील जिंदल को टिकट दिया है। सरिता वर्ष 2007 में वार्ड नंबर 123 विकासपुरी से पार्षद चुनी गई थीं, लेकिन 2012 में वार्ड नंबर 116 विकासपुरी पूर्व से हार गई थीं।

भाजपा ने वार्ड नंबर 126 नवादा से कृष्ण गहलोट को टिकट दिया है। कृष्ण गहलोट विकासपुरी क्षेत्र से वर्ष 2008 में एक हजार और वर्ष 2013 में 1500 मतों से विधानसभा चुनाव हार गए थे। नगर निगम का चुनाव वह पहली बार लड़ेंगे।

ये है भाजपा उम्मीदवारों की सूची

BJP released the list, including three former MLAs heavyweights leaders name in list

वार्ड नंबर--------वार्ड का नाम------उम्मीदवार का नाम
44-------------कमरुद्दीन नगर------ अनिल सिन्हा
55-----------शालीमार बाग उत्तरी----भूपेंद्र मोहन भंडारी
67-----------वजीरपुर-----------डॉ. महेंद्र नागपाल
86-----------बल्लीमारान----------नितिन तिवारी
124-----------विकास नगर----------सुनील जिंदल
126-----------नवादा--------------कृष्ण गहलोट
136------------मटियाला-----------अशोक शर्मा
166-----------मुनिरका (महिला)-----सुदेश टोकस
168-----------नानकपुरा-------------नितिन शर्मा
176-----------भाटी---------------ईश्वर सिंह प्रधान
199------------तेखंड----------------सुनील बिधूड़ी
214----------खिचड़ीपुर--------------विनोद कुमार बिन्नी
238-----------झिलमिल---------------जितेंद्र सिंह शंटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed