BJP की दूसरी लिस्ट जारी, उपाध्याय को नहीं मिला टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को शामिल नहीं किया गया है। अब तय हो चुका है कि उपाध्याय चुनाव नहीं लड़ेंगे।
पार्टी ने संजय सिंह को विकासपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है तो मालवीय नगर से नंदिनी शर्मा, मेहरौली से पूर्व मेयर सरिता चौधरी और ग्रेटर कैलाश से राकेश गुलियान को चुनाव लड़ाने का ऐेलान किया है।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट के दावेदार प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा को दरकिनार किया गया है। पार्टी नेता दूसरी सूची देखकर भी हैरान है। पार्टी नेताओं का कहना है कि डॉ. नंदिनी शर्मा पार्षद चुनाव हार चुकी थी।
इस लिस्ट में हैं ये नाम
प्रदेश के नेताओं का मानना है फिर नंदिनी शर्मा को कैसे प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह ग्रेटर कैलाश के प्रत्याशी को लेकर यह चर्चा है कि अर्बन सीट पर पार्टी किसी गूजर नेता को कैसे प्रत्याशी बना सकती है।
वहीं मेहरौली सीट के प्रत्याशी को लेकर यह चर्चा है कि पिछले विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी नहीं बनने पर वे काफी नाराज थी। यहां तक कि पार्टी छोड़ने का भी मन बना चुकी थी।
इस लिस्ट में हैं ये नाम
संजय सिंह-विकासपुरी
मालवीय नगर-नंदिनी शर्मा
मेहरौली-सरिता चौधरी
ग्रेटर कैलाश-राकेश गुलियान