{"_id":"1470af1bab6f232690da350e8af9ca07","slug":"bjp-rebels-prevents-to-forming-government-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागियों ने दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागियों ने दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने से रोका
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पाने का कसक भाजपा को सता रहा है। मंगलवार को चुनाव समिति की कोर ग्रुप की समीक्षा बैठक में इसका ठिकरा बागी नेताओं के सर फोड़ा गया।
दिल्ली में भाजपा का बहुमत में न आने का मुख्य कारण आपसी मतभेद बताते हुए बैठक में एक कमेटी बनाई गई। यह कमेटी बागियों से निपटेगी।
बैठक में दिल्ली भाजपा प्रभारी नितिन गडकरी और सह-प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल समेत कई नेताओं ने यह स्वीकार किया कि बागी नेताओं ने ही भाजपा को दिल्ली में पूर्ण बहुमत में आने से रोका है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि कोर ग्रुप की बैठक में कई नेता आपस में भी झगड़ पड़े। मामला गर्म होता देख एक कमेटी बनाने का फैसला किया गया। 8-10 लोगों वाली कमेटी दोनों पक्षों की बात सुनकर अनुशासन कमेटी को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
बैठक में सख्ती से कहा गया कि चुनाव में विरोध करने वाले बागियों को निलंबित किया जाएगा। एमसीडी नेता राम किशन सिंघल और विधायक कुलवंत राणा आपस में ही भिड़ गए।
दिल्ली के ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से भाजपा के पक्ष में वोट नहीं पड़ने का सबसे बड़ा कारण एमसीडी की कार्यशैली को बताया गया। कई नेताओं ने घर-घर चलो भाजपा कार्यक्रम और बूथ मैनेजमेंट को लेकर भी सवाल उठाए।
आभार और विजय रैली निकालेगी भाजपा
कोर कमेटी की बैठक में यह तय किया गया कि उन विधानसभा क्षेत्रों में आभार रैली निकाली जाएगी जहां प्रत्याशियों को जीत मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा पार्टी ने तीन सूत्रीय रणनीति तैयार की है। इसके तहत घर-घर संपर्क अभियान, जनसभाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे।