फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP reaches Election Commission to cancel nomination of AAP candidate Jitendra Tomar

दिल्ली चुनावः आप प्रत्याशी जितेंद्र तोमर का नामांकन रद्द कराने के लिए चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Tue, 21 Jan 2020 01:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP reaches Election Commission to cancel nomination of AAP candidate Jitendra Tomar
जितेंद्र तोमर - फोटो : social media

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र तोमर का नामांकन रद्द करने की मांग भाजपा ने की है। सोमवार को तोमर के फर्जी डिग्री मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी टिकट मिलने के मुद्दे पर उनका नामांकन रद्द कराने की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, अधिवक्ता ओम पाठक, प्रवक्ता हरीश खुराना, प्रदेश भाजपा विधि एवं विधायी विभाग संयोजक नीरज समेत कई नेता शामिल थे। 
विज्ञापन


मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 17 जनवरी को अपने निर्णय में उच्च न्यायालय ने जितेंद्र सिंह तोमर को अपनी शिक्षा को लेकर झूठी जानकारी देने का दोषी माना है। अब वोट बैंक की लालच में आम आदमी पार्टी ने फर्जी डिग्री मामले में 2015 में गिरफ्तार हो चुके जितेंद्र सिंह तोमर को फिर से टिकट देकर निम्नस्तरीय राजनीति की पराकाष्ठा पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि जितेंद्र सिंह तोमर को 2015 में दिल्ली सरकार में कानून मंत्री बनाया गया था। दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया था। इस वजह से कानून मंत्री के पद से तोमर को इस्तीफा देना पड़ा था।


सब बातों की जानकारी के बावजूद 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है। गोयल ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed