फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp rajasthan mla gyandev ahuja says 2000 bottles of liquor and 3000 used condoms are daily found in JNU

'JNU से रोज निकलते हैं तीन हजार कंडोम'

Wed, 24 Feb 2016 02:42 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
bjp rajasthan mla gyandev ahuja says 2000 bottles of liquor and 3000 used condoms are daily found in JNU

जेएनयू विवाद ने जब से तूल पकड़ा है तब से ही इस मुद्दे पर हर वर्ग की ओर से कई विचित्र बयान आ चुके हैं, लेकिन अब तक का जो सबसे अजीब बयान सोमवार को बीजेपी के रामगढ़, राजस्थान से सांसद ज्ञानदेव आहूजा की तरफ से आया है।

विज्ञापन


ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि जेएनयू से हर रोज 50 हजार हड्डी के टुकड़े, 3 हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 500 इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन जिनका उपयोग गर्भपात के लिए किया जाता है और 10 हजार सिगरेट के बचे टुकड़े मिलते हैं। उन्होंने अपने बयान में ये भी कह दिया कि जेएनयू में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नंगा नाच करते हैं।
विज्ञापन


देशद्रोहियों के खिलाफ सोमवार को अलवर में मार्च निकालते वक्त आहूजा ने ये सारी बातें कही थी। उन्होंने ये सभी बातें एक कागज से पढ़कर लोगों को बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी के दिन जेएनयू में मनाया जाता है महिषासुर जयंती

bjp rajasthan mla gyandev ahuja says 2000 bottles of liquor and 3000 used condoms are daily found in JNU

आहूजा ने देशद्रोहियों के खिलाफ निकाले गए अपने मार्च में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मैं आप सबके सामने कुछ ऐसे तथ्य जेएनयू के बारे में रखना चाहता हूं जो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे हैं।'

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'जब मां दुर्गा की अष्टमी मनाई जाती है तब जेएनयू में महिषासुर जयंती मनाई जाती है।'

यह कहने के बाद ही आहूजा ने अपने पास रखी तथ्यों की लिस्ट निकाली और पढ़ना शुरू कियाः '2 हजार देशी और विदेशी शराब की बोतलें जेएनयू से रोज निकलती हैं। 10 हजार से भी ज्यादा सिगरेट के जले टुकड़े  और 4 हजार बीड़ी के टुकड़े भी निकलते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, '50 हजार बड़े और छोटे हड्डियों के टुकडे, 2 हजार चिप्स और नमकीन के पैकेट भी यहां से निकलते हैं।'

देखें एमएलए के बयान का पूरा वीडियो

bjp rajasthan mla gyandev ahuja says 2000 bottles of liquor and 3000 used condoms are daily found in JNU

अपनी लिस्ट को बेहद संवेदनशील बनाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि 'जेएनयू से रोज 3 हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम भी पाए जाते हैं जो हमारी बहन बेटियों के साथ किए जाने वाले कुकृत्यों का सबूत है। यही नहीं 500 इस्तेमाल किए हुए गर्भपात करने वाले इंजेक्शन भी मिलते हैं।'

बता दें कि हाल ही में एक अन्य बीजेपी एमएलए कैलाश चौधरी ने भी कहा था कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फांसी पर चढ़ा दिया जाए क्योंकि उन्होंने देशद्रोहियों का साथ दिया।

मालूम हो कि राहुल गांधी कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू गए थे जहां उन्होंने छात्रों को बोलने की आजादी की वकालत की थी जिसके बाद भाजपा ने उनका कड़ा विरोध किया था।

देखें वीडियो



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed