फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP protest in support of Citizenship Amendment Act 

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा का धरना, भाजपा की पदयात्रा सात को

Sat, 04 Jan 2020 08:12 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
BJP protest in support of Citizenship Amendment Act 
BJP Protest - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने शनिवार को अजमेरी गेट चौक पर धरना दिया। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद विजय गोयल के नेतृत्व में आयोजित धरने में पार्टी ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर हिंसा फैलाने का आरोप मढ़ा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने नागरिकता संशोधन कानून पर विस्तृत चर्चा की। 
विज्ञापन


इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मुसलमानों को गुमराह करने में लगी है। सात दिसंबर को भाजपा नागरिकता संशोधन कानून की सही जानकारी देने के लिए सदर बाजार से जामा मस्जिद तक पदयात्रा करेगी। पदयात्रा में सभी धर्म, जाति व वर्ग के लोग भाग लेंगे। 
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि कांग्रेस निराशा, हताशा में देश में हिंसा फैलाने में उतारू है। दिल्ली में कांग्रेस के नेता बेवजह जगह-जगह प्रदर्शन कर लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। गोयल ने आरोप लगाया कि यह हिंसा दिल्ली विधानसभा के चुनाव को देखते हुए वोट बैंक की राजनीति को लेकर भी करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना में भाजपा नेता अरविंद गर्ग, पार्षद जोगीराम जैन, उत्तरी दिल्ली एमसीडी स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश व महिला मोर्चा चांदनी चौक की जिलाध्यक्ष गीता चौहान समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed