{"_id":"85edef9bb576b8dee969280fa1422c65","slug":"bjp-protest-against-kejriwal-and-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ उतरे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ उतरे भाजपाई
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में अब सरकार के धरने के साथ ही विरोध में भी प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली सरकार जहां केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के निलंबन को लेकर विरोध कर रही है, तो वहीं विपक्षी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कानून मंत्री को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने को अराजकता फैलाने वाला कदम बता रहे थे।
विज्ञापन
सरकार के धरना स्थल रेल भवन की ओर जाने का प्रयास भी भाजपा प्रदर्शनकारियों ने किया। लेकिन उन्हें दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग से आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शन को उग्र होता देख भाजपा नेता विजय गोयल, शिखा राय, जयप्रकाश जेपी, गौरव खारी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं। ‘आप’ हमारी राजनैतिक व्यवस्था और सेना जैसे पवित्र संगठन का सम्मान नहीं करते। यदि वह जनता के लिए काम नहीं कर सकती तो उसे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।