फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP press conference in Delhi Kejriwal trying to save Bibhav kumar in Swati Maliwal case

स्वाति मालीवाल विवाद: 'बिभव को बचाने की कोशिश में सीएम, आज निर्भया की आत्मा भी रो रही होगी', AAP पर BJP का वार

Sun, 19 May 2024 03:32 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 19 May 2024 03:32 PM IST
सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि यह घटना उनके निर्देश पर हुई है।
 

विज्ञापन
BJP press conference in Delhi Kejriwal trying to save Bibhav kumar in Swati Maliwal case
भाजपा सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि यह घटना उनके निर्देश पर हुई है। उन्होंने कहा कि आज निर्भया की आत्मा भी रो रही होगी कि जिन लोगों ने महिला सुरक्षा की कसम खाई थी, आज वे महिला को पीटने वाले को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं'।

विज्ञापन

 

मनोज तिवारी ने कहा, 'केजरीवाल उस व्यक्ति को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसने अपने आवास पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया? उसने सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिए, इतनी बड़ी साजिश क्यों की गई?'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा, 'आम आदमी पार्टी का नाम आम अपराधी पार्टी रखा जाना चाहिए और बिभव कुमार दिल्ली के शाहजहां शेख बन गए हैं। बिभव ने उस व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया है, जिसने इतने लंबे समय तक उनकी पार्टी का समर्थन किया। संजय सिंह ने कहा था कि घटना हुई है और कार्रवाई होगी, लेकिन दोषी अभी भी घूम रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed