फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP posted Arvind Kejriwal slapped video on social media

सीएम को थप्पड़ मारने वाले का भाजपा ने वीडियो किया वायरल

Tue, 07 May 2019 08:21 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 07 May 2019 08:21 PM IST
सार

-फोटो में आरोपी आप पार्टी की टोपी पहने कई बैठकों में भी आ रहा नजर
-पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना का आरोप
-सीएम केजरीवाल ने षड़यंत्र रचा वोट के लिए

विज्ञापन
BJP posted Arvind Kejriwal slapped video on social media
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार रैली में थप्पड़ मारने वाले को लेकर मंगलवार को भाजपा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद वीडियो और आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि वीडियो और फोटो में दिखाई देने वाला शख्स वही है, जिसने सीएम अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारा था। भाजपा का दावा है कि ये आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता है, पार्टी की कई सभाओं और बैठकों में भी ये मौजूद रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक बयान भी जारी किया, जिसमें कहा है कि जनता ने दिल्ली में साथ नहीं दिया और हार दिखाई देने लगी तो मीडिया अटेंशन पाने के लिए केजरीवाल और आप पार्टी ने एक सुनियोजित ढंग से एक और थप्पड़ कांड कराया, लेकिन अब ये नौटंकी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने आप पार्टी की एक बैठक से जुड़ी वीडियो जारी की है। इसे लेकर उनका कहना है कि सीएम को थप्पड़ मारने वाला शख्स वीडियो में साफ नजर आ रहा है। ये वीडियो आप पार्टी की ही एक बैठक की है।

उन्होंने कहा कि सुरेश नाम का ये शख्स आप पार्टी की लगभग हरेक बैठक में मौजूद रहा है। बावजूद इसके आप पार्टी थप्पड़ कांड के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर झूठे आरोप लगाने में जुटी है। 

पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी गौतम गंभीर ने एक जनसभा में कहा कि थप्पड़ कांड के लिए आप पार्टी भाजपा पर आरोप लगा रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल अभी इतने बड़े नेता नहीं हुए हैं कि भाजपा को उनके बारे में सोचने की जरूरत पड़े।


थप्पड़ मारने वाले की पहचान भी पूरे देश के सामने है। वहीं पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा का कहना है कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा शून्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed