फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ‍‍BJP positive to its victory on mcd election 2017

MCD में बहुमत को लेकर BJP आश्वस्त, कहा- AAP-कांग्रेस को जनता ने नकारा

Mon, 24 Apr 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
BJP positive to its victory on mcd election 2017

दिल्ली प्रदेश भाजपा तीनों नगर निगम के चुनाव भारी बहुमत से जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। पार्टी नेताओं का दावा है कि 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होना उसके पक्ष में है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस बार फिर कमल खिलेगा। दिल्ली के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते भीषण गर्मी में भाजपा को वोट देने के लिए घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि चुनाव के नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे, मगर दिल्ली की जनता का रविवार को मतदान उत्साह यह स्पष्ट कर गया है कि दिल्ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र विकास यात्रा से जुडने का निर्णय लिया है। चुनाव में भाजपा का भारी जीत मिलेगी। जनता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने तीनों नगर निगम के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए रविवार सुबह अपने घर पर हवन कराया। इसके बाद वह मंदिर मार्ग स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर गए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर निगम चुनाव के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने चांदनी चैक के गौरी शंकर मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया एवं गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में अरदास में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत      

BJP positive to its victory on mcd election 2017
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह यहां के अनुभव के आधार पर नगर निगम चुनाव में भाजपा की लीत मान रहे है। जनता का मत केजरीवाल सरकार के विरूद्ध एक जनमत भी बनकर उभरेगा। भाजपा के तमाम सांसद एवं संगठन के पदाधिकारी करीब-करीब तमाम इलाकों में मतदान का रूझान देखने के लिए पूरा दिन घूमते रहे। 

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के रूख के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने प्रत्येक समर्थक को मतदान केंद्र तक लाए।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने रविवार को तीनों नगर निगम के चुनाव के दौरान एक निजी चैनल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साक्षात्कार का कड़ा विरोध किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने साक्षात्कार में जनता से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है। 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा एवं लीगल टीम सदस्य नीरज ने रविवार की शाम दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय में उनके खिलाफ शिकायत की है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed