दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा ने खुलकर खेला हिंदू-मुस्लिम कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दुत्व का कार्ड खुलकर खेल दिया। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बृहस्पतिवार को कहा अगर शाहीन बाग के लोग 'जिन्ना वाली आजादी' को लेकर चिल्ला रहे हैं तो हम देश को बटने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मारने वाले नारे बर्दाश्त नहीं होंगे।
फैज के शेर को सुनाते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि 'हम भी देखेंगे'। इसी दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्र ने भी ट्वीट कर दिल्ली के मतदान वाले दिन को भारत और पाकिस्तान के मैच की तुलना तक कर डाली। इस पूरे हिंदू मुस्लिम मामले के तूल पकड़ने के बाद शाहीनबाग में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि वह भी किसी से डरने वाले नहीं है। उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह उनका आंदोलन है। कोई भी राजनैतिक पार्टी इसको हाईजैक नहीं कर सकती है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसैदिया ने बृहस्पतिवार को यह कहकर भाजपा को मौका दे दिया कि वह शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। उसके बाद पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने तो इसी मुद्दे पर दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस तक कर डाली।
पात्रा ने कहा कि ना तो नागरिकता संशोधन कानून पर पीछे हटने वाले है और ना ही शाहिन बाग में राष्ट्रवाद के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को बर्दाश्त करेंगे। अगर वह बच्चों के जेहन में जहर भर रहे है और मोहम्मद अली जिन्ना के दोस्त फैज को गाना हम भी देखेंगे गा रहे है तो अब हम भी देख लेंगे।
पात्रा ने कहा कि सिसोदिया के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जनता को जवाब दें। कई दिनों से आम आदमी पार्टी से शाहीन बाग को लेकर सवाल किए जा रहे थे लेकिन कहीं न कहीं जनता को भड़काने व उकसाने के पीछे आम आदमी पार्टी संलिप्त थी सो वही सत्य आज मनीष सिसोदिया के मुख से निकला हैं। ये वही लोग है जो खुद को अराजक कहलवाने में गर्व महसूस करते है।
पात्रा ने यह भी कहा कि अराजकता की प्रकाष्ठा शाहीन बाग में कई दिनों से देखी जा रही है और अराजक ही अराजक का साथी होता है यह मनीष सिसोदिया के बयान से स्पष्ट होता है। शाहीन बाग में सीएए को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि आप शाहीन बाग के साथ खड़े है लेकिन आप सरिता विहार, जसोला और मदनपुर खादर के साथ क्यों नहीं खड़े है। यहां के लोग घुट घुट कर जीने को मजबूर है, एम्बुलेंस से मरीज नहीं ले जा सकते क्योंकि बाहर प्रदर्शनकारियों ने जबरन रास्ता रोका हुआ है।
पात्रा ने कहा देखेंगे कैसे पूरे होते हैं नापाक इरादे
पात्रा ने यह भी कहा कि 500 रूपये के लिए शाहीन बाग में लोग देश को बेच रहे है। यह नारा लगा रहे है कि 12 प्रतिशत मुसलिम चाहे तो हरा देंगे। हिंदुत्व की कब्र खुदेगी यह नारा लगाते है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध यह नारा देते है कि जो हिटलर की तरह काम करेगा वह हिटलर की मौत मरेगा। हिंदुओं से चाहिए आजादी, कश्मीर आजाद करेंगे। इस नारे को हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत में कानून और संविधान नाम की चीज है। कानून के तहत हम भी देख लेंगे।
कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहीं है जो 26 जनवरी को हरी रजाई लपेटकर परेड रोकने चले गए थे। पूछा कि शाहीन बाग में छोटी बच्चियों के जेहन में जहर किसने भरा है, पीएम को जान से मार देना है, यह उन्हें किसने सिखाया, देश में हिंदुओं के खिलाफ जहर बोया जा रहा है।
यह काफी दर्दनाक है। शाहीन बागस्त्र में हम देखगें के पोस्टर लगाये जा रहे है, केजरीवाल यदि आप देखने की बात करते है तो हम भी देखेगें कि आप के नापाक इरादे कैसे पूरे होते है।