फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP planning to compete with AAP

AAP को फिर टक्कर देने उतरेगी BJP

Thu, 26 Dec 2013 02:07 PM IST
नवनीत शरण, दिल्ली
नवनीत शरण, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
BJP planning to compete with AAP

सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने को लेकर मैदान छोड़ चुकी भाजपा अपनी पार्टी के विधायक को स्पीकर बनाने के लिए मैदान में कूदेगी। पार्टी ने यह तय किया है कि स्पीकर पद के लिए अपने पार्टी के विधायक को चुनाव में खड़ा करेंगे।

विज्ञापन


सरकार बनाने में विफल साबित हुई भाजपा ने आम आदमी पार्टी से एक बार फिर दो-दो हाथ करने की तैयारी में है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के घर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में आम आदमी पार्टी को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही विपक्ष में रहकर इस पार्टी को घेरने और स्पीकर पद के लिए भी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा के चुने हुए 32 विधायक इस बार विधानसभा पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोशिश की जाए तो एक निर्दलीय विधायक भी उन्हें समर्थन देने को तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कांग्रेस के भी कुछ विधायक इस मुद्दे पर उनका समर्थन दे सकते हैं। लिहाजा स्पीकर का पद यूं ही गंवाने की जरूरत नहीं है। स्पीकर पद के लिए अगर भाजपा के विधायक चुने जाते हैं तो सरकार की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सकता है।

विधानसभा सत्र के दौरान भी चर्चा करने का पूरा मौका मिलेगा। क्योंकि पिछले सत्र के दौरान जब भी विपक्ष हंगामा करता था उन्हें मार्शल से बाहर कर दिया जाता था। ऐसे में पार्टी अपना पक्ष रखने में नाकाम साबित हो रही थी और सत्ता पक्ष अपनी मनमानी करता था।


जल्द ही भाजपा स्पीकर पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, आरती मेहरा, विजय जौली, विजेंद्र गुप्ता समेत कई नेता उपस्थित थे।

उधर, स्पीकर पद की चाह में जेडीयू के विधायक शोएब इकबाल भी हैं। इस पद के लिए वे आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का भी इशारा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed