{"_id":"65a3c7d24a3ea764cc01107f","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-cleaned-guru-ravidas-temple-complex-in-delhi-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान: जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर परिसर में की सफाई, 22 जनवरी तक मंदिरों में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान: जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर परिसर में की सफाई, 22 जनवरी तक मंदिरों में चलेगा अभियान
Sun, 14 Jan 2024 05:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:13 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर परिसर की सफाई की। दिल्ली के रविदास मंदिर से अभियान की शुरुआत की गई है। 22 जनवरी तक मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर परिसर में सफाई की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य दिल्ली के करोल बाग में गुरु रविदास मंदिर में पार्टी के स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि भाजपा ने मकर संक्रांति से 22 जनवरी (अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह) तक देश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद भाजपा ने फैसला किया है कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक पार्टी नेता और कार्यकर्ता देश के कई मंदिरों और पवित्र परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।' दिल्ली के रविदास मंदिर से अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा एक्स पर पोस्ट किया, 'वह इस जगह पर आकर धन्य महसूस कर रहे हैं। इस अभियान के तहत हम सभी 14 से 22 जनवरी तक विभिन्न मंदिरों में 'श्रमदान' (स्वैच्छिक कार्य) कर रहे हैं।'भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं और 22 जनवरी को हम इसमें शामिल होंगे। घरों में श्री राम ज्योति जलाकर भगवान श्री राम की पूजा करें।
विज्ञापन