फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP mp yogi adityanath in noida.

'अंतरराष्ट्रीय साजिश है लव जिहाद'

Mon, 08 Sep 2014 08:07 AM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
BJP mp yogi adityanath in noida.
‘सपा की तुष्टिकरण की नीति के तहत जेल में बंद आतंकवादियों को छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण चोर, लुटेरे और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश का हित चाहते हो तो भाजपा को वोट दें।’
विज्ञापन


गांव छलेरा स्थित स्टेलर पार्क में भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम के समर्थन में आयोजित रैली में गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ ने यह टिप्पणी की।

युवतियों को धोखे में रख लव जिहाद के तहत शादी को योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया। उन्होंने कहा कि एक विशेष धर्म के अनुयायियों को बढ़ाने के लिए ये गंदा कार्य हो रहा है, जिसके बारे में केरल और कर्नाटक की कोर्ट आदेश सुना चुकी है।
विज्ञापन


साथ ही विकीलीक्स और अमेरिका ने भी चिंता प्रकट की है। वहीं, मुस्लिमों के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि वो अभी भी इस पर कायम हैं। उन्होंने सही कहा या गलत इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा। अभी तक वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं इसका मतलब वो गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में गोरखपुर सांसद ने कहा कि प्रदेश की पहचान टूटी सड़क, गुल बिजली और गुंडाराज के तौर पर है। मदरसों के आधुनिकीकरण नाम पर पैसे की बंदरबांट की गई, अगर वह पैसा बिजली और सड़कों में सुधार के लिए लगाया जाता तो लोग सुकून की जिंदगी जी पाते।

'विरोध करने वालों को जेलों में ठूंसा जा रहा'

BJP mp yogi adityanath in noida.

अखिलेश सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं।

इसका विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूंसा जा रहा है। कब्रिस्तानों के नाम पर पैसा लुटाया जा रहा है, जबकि शमशानों के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं दी जा रही है।

ढाई साल में 450 दंगे हुए हैं, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक भी नहीं हुआ, क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि अगर निर्दोष हिंदुओं को सताओगे तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

वहीं, राम मंदिर मामले पर उन्होंने कहा कि राम के बिना देश की कल्पना नहीं की जा सकती। समाजवादी राममनोहर लोहिया घोर नास्तिक थे, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा था कि भारत तब तक भारत रहेगा, जब तक लोगों की राम, कृष्ण और शंकर में आस्था रहेगी।

सपा मुखिया मुलायम को राम के नाम से चिढ़ है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद महेश शर्मा, चुनाव संयोजक राकेश शर्मा, चुनाव प्रभारी अमित अग्रवाल, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, बिजेंद्र नागर, मनोज गुप्ता, विनोद शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed