फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp udit raj says usain bolt win 9 gold by eating beef

BJP सांसद ने कहा- बोल्ट ने बीफ खाकर जीते 9 गोल्ड

Mon, 29 Aug 2016 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
bjp mp udit raj says usain bolt win 9 gold by eating beef
उद‌ित राज

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज अपने एक विवादित बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। उदित राज ने बीफ खाने का सपोर्ट करते हुए कहा ‌कि बीफ खाके उसेन बोल्ट ने 9 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत लिए।

विज्ञापन


उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जमैका के उसेन बोल्ट गरीब थे और उनके ट्रेनर ने उन्हें दो बार बीफ खाने को कहा था और उन्होंने ओलंपिक में 9 गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन


उदित के इस बयान पर जब उनकी आलोचना होने लगी तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफाई देते हुए कहा कि, 'मैंने जमैका के हालात के बारे में बात की थी कि वहां खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीबी के बावजूद जिस तरह उसेन बोल्ट ने 9 गोल्ड मेडल जीते उसी तरह हमारे खिलाड़ियों को भी गोल्ड मेडल जीतने के‌ लिए रास्ते निकालने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

bjp mp udit raj says usain bolt win 9 gold by eating beef
उद‌ित राज - फोटो : ani

उदित राज के बयान पर व‌िवाद ज्यादा बढ़ने के बाद उन्होंने लगातार कई ट्वीट्स करके अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा कि, 'मैं कहना चाहता था कि हमारे खिलाड़ियों और समाज को यह देखना पड़ेगा कि हम किन तरीकों से जीत सकते हैं ना कि अपनी हार के लिए हम हालात और सरकार को जिम्मेदार ठहराएं। और क्या खाना है क्या नहीं ये उनकी अपनी मर्जी है।'



उन्होंने आगे लिखा कि, 'जैसे उसेन बोल्ट और उनके ट्रेनर ने रास्ता निकाला और मेडल जीते उसी तरह से हमारे खिलाड़ियों और उनके ट्रेनरों को अपनी परिस्थिति के हिसाब से जीतने के रास्ते निकालने चाहिए।'

भाजपा सांसद ने ये भी कहा कि, 'मेरा ट्वीट बीफ खाने को लेकर वकालत करने के लिए नहीं था बल्कि जो बोल्ट के ट्रेनर ने कहा वही था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed