{"_id":"57a4bdf24f1c1b39302b8f39","slug":"bjp-mp-starts-hoarding-war-against-kejriwal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद ने शुरू किया होर्डिंग्स वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद ने शुरू किया होर्डिंग्स वार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
hoarding
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल के अधिकारों के संबंध में हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद दिल्ली का राजनैतिक पारा चढने लग गया है। पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने पोस्टरों में कहा है कि केजरीवाल नहीं उपराज्यपाल दिल्ली के प्रशासक होंगे।
विज्ञापन
हाई कोर्ट का फैसला आने के प्रदेश भाजपा के नेता एक के बाद एक करके मुख्यमंत्री पर अपने-अपने अंदाज में हमला कर रहे है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी ने अपने इलाके में होर्डिंग्स लगाकर अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र मांगा है। उन्होंने पिछले दिनों एनडीएमसी के लॉ अधिकारी की हत्या के मामले में भी मुख्यमंत्री को खुली बहस करने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं उसकी सरकार कभी भी संविधानिक प्रावधानों के प्रति सम्मान नहीं था वह न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं करेगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का बयान ऐसा ही दर्शा रहा है। उन्होंने आप नेता आशुतोष के बयान की कड़ी निंदा की है। आप नेता ने कहा है कि दिल्ली की जनता को अब अपनी समस्याओं को लेकर उपराज्यपाल के पास जाना चाहिए।