खुली सभा में भाजपा सांसद बिधूड़ी ने केजरीवाल व उनके बच्चों को दी भद्दी गालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने लक्ष्मण रेखा लांघते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है। दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के खिलाफ सार्वजनिक मंच से न सिर्फ अपशब्दों को इस्तेमाल किया बल्कि, उनके बच्चों को भी निशाना बनाने से नहीं चूके।
बृहस्पतिवार को एक रैली के दौरान बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया जिसका इस्तेमाल यहां नहीं किया जा सकता।
बिधूड़ी भावनाओं में इतना बह गए कि वो केजरीवाल के बच्चों के खिलाफ भी बहुत कुछ बोल गए। केजरीवाल की पिछले 49 दिनों की सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा केजरीवाल अपनी जुबान पर न टिकने वाले नेता हैं।
चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल अपने ही वादे पर खरे नहीं उतरे
केजरीवाल को अपने वादे से मुकरने वाला बताते हुए बिधूड़ी ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वो पार्टी में भ्रष्ट नेताओं को नहीं रखेंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो अपने ही वादे पर खरे नहीं उतरे।
मालूम हो कि दिल्ली महिला आयोग में हुई नियुक्तियों की गड़बड़ी के मामले में महिला आयोग की अध्यक्षा सहित केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई थी जिसके बाद केजरीवाल ने कहा था कि पीएम मोदी के इशारे पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
केजरीवाल के इस बयान पर बिधूड़ी ने अपनी रैली में कहा कि केजरीवाल के खिलाफ शिकायत करने वाले कांग्रेस के नेता हैं फिर इसमें पीएम मोदी का नाम कहां से आ गया।
बता दें कि दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस नेता बरखा शुक्ला ने स्वाति मालिवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
BJP MP Ramesh Bidhuri ABUSING @ArvindKejriwal pic.twitter.com/gHpkisZ09m
— AAP Ka Mehta (@DaaruBaazMehta) September 23, 2016