{"_id":"5d0c14d68ebc3e7fd32ae6a8","slug":"bjp-mp-parvesh-verma-threatened-over-complain-increasing-mosque-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मस्जिदों के बढ़ने की शिकायत पर सांसद प्रवेश वर्मा को धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मस्जिदों के बढ़ने की शिकायत पर सांसद प्रवेश वर्मा को धमकी
Fri, 21 Jun 2019 04:50 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
parvesh verma
- फोटो : ani
पश्चिमी दिल्ली में मस्जिदों के बढ़ने की एलजी से शिकायत और बयान के बाद सांसद प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को उन्हें धमकी मिलने का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक को लिखे पत्र में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली में सरकारी जमीन, सड़कों पर मस्जिदें तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। इसके खिलाफ तत्काल कार्रवई के लिए उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र भी लिखा है। इसी को लेकर उन्हें अब सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। पत्र के साथ वर्मा ने ट्विटर पर उनकी पोस्ट के जवाब में की गईं पोस्ट भी साझा की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद का कहना है कि किसी मीम सेना नामक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब चौहान ने उन्हें धमकी भरे मैसेज किए हैं। उसने कहा है कि सांसद ने मस्जिदों को लक्ष्य पर लिया तो मीम सेना उन्हें सबक सिखाकर रहेगी। उसने कहा है कि एक भी मस्जिद को गैरकानूनी तरीके से छुआ तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। इस शिकायत दिल्ली पुलिस की आगे की कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन