फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp MP mahesh sharma started campaigning

उपचुनाव: भाजपा में रार, सांसद ने संभाली कमान

Sat, 06 Sep 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Sep 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
bjp MP mahesh sharma started campaigning

नोएडा में उपचुनाव की तिथि नजदीक आते ही संघ (आरएसएस) को हस्तक्षेप करना ही पड़ा। भाजपा में कई गुट बन गए थे और चुनाव प्रचार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चुनाव प्रभारी अमित अग्रवाल के साथ बृहस्पतिवार रात भाजपा के कुछ लोगों की अनबन हो गई जिस कारण शुक्रवार को रूठे हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा ने खुद चुनाव की कमान संभाल ली। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार का बिखराव नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें-नोएडा उपचुनाव: चेहरों के साथ मोहरे भी बदले
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान ने सभी को यह आश्वासन दिया है कि रूठे लोग परेशान न हों। वर्ष 2017 के चुनाव में प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी को खुश कर दिया जाएगा। इस पर पदाधिकारियों के चेहरे खिल गए। पहले टिकट न मिलने वाले रूठे थे, लेकिन अब चुनाव प्रभारी भी नाराज होकर चले गए।

भाजपा से जब से विमला बाथम को टिकट मिला, उसी दिन से यहां के संगठन में रार पैदा हो गई। अमर उजाला ने पार्टी के अंदर सुलग रही आग के बारे में उजागर भी किया था। हाईकमान ने अमित अग्रवाल को चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा, लेकिन वह यहां की नब्ज नहीं पकड़ पाए। हालात यह हो गए कि भाजपा में कई गुट बन गए।


पढ़ें- नोएडा उपचुनाव प्रचार में उतरे दिल्ली के कांग्रेसी

उधर, सांसद डॉ. महेश शर्मा चुपचाप पूरी व्यवस्था को देख रहे थे। सांसद ने सेक्टर-26 क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी में सब ठीक चल रहा है। डीएनडी को टोल मुक्त कराने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की जाएगी।

इस अवसर पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हरिश्चंद्र भाटी, नवाब सिंह नागर, मनोज गुप्ता, महेश चौहान, राकेश शर्मा, मोहन शर्मा, बिजेंद्र नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, जुगराज चौहान, सतपाल यादव, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, राकेश प्रधान, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष, अमित त्यागी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर हटाए
भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए लगे पोस्टरों को प्राधिकरण ने हटा दिया है। परियोजना अभियंता बीके सिंह ने बताया कि प्रत्याशी ने पोस्टर लगाने के लिए प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली थी। सपा प्रत्याशी की तरफ से प्राधिकरण में इसकी शिकायत की गई थी। सेक्टर 22, 23 व नोएडा स्टेडियम के आसपास ये पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed