फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP moves for other tools rather than Modi wave.

मोदी के भरोसे नहीं हो पाएगी दिल्ली फतह!

Thu, 20 Nov 2014 07:24 AM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 07:24 AM IST
विज्ञापन
BJP moves for other tools rather than Modi wave.
दिल्ली फतह के लिए भाजपा सिर्फ मोदी लहर के भरोसे नहीं रहना चाहती। केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश भाजपा के हाथ में चुनाव की कमान नहीं सौंपना चाहता। ऐसा इसलिए भी है कि दिल्ली में बीते पंद्रह साल से पार्टी के पक्ष में माहौल होने के बावजूद पार्टी विधानसभा में बहुमत हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से सबक लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई रैलियों के बावजूद दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा चार कदम दूर ही रही। इसे ही देखते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूरी ताकत के साथ दिल्ली चुनाव की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


इस अभियान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नजर तो है ही साथ ही अब संसदीय कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुड़ी व संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी जोड़ दिया गया है।  शाह ने दो टूक कहा है कि दिल्ली के नेता विपक्षी पार्टी की तरह चुनाव लड़ने की तैयारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में 300 सांसद करेंगे 2700 सभाएं

BJP moves for other tools rather than Modi wave.

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी शीतकालीन सत्र के  दौरान दिल्ली में रहने वाले सभी सांसदों के भरपूर उपयोग लेने का फैसला लिया है। पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सांसद दिन में संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे और इसके बाद दिल्ली के  विभिन्न इलाकों में प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

योजना के मुताबिक अगले बीस 20 दिनों के  भीतर पार्टी के 300 से अधिक लोकसभा और राज्यसभा सांसद दिल्ली में आयोजित होने वाली छोटी-बड़ी 2700 सभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने सांसदों का कार्यक्रम तय करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजीव प्रताप रुड़ी और मुख्तार अब्बास नकवी को कमान सौंपी है। बुधवार को दोनों नेता प्रदेश कार्यालय पहुंचकर दिल्ली के सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की नुक्क्ड़ सभा आयोजित करने का फैसला लिया गया।

बैठक में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर, राज्यसभा सांसद विजय गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा भी शामिल हुए। इसमें यह तय किया गया कि पूर्वांचल बहुल क्षेत्र में पूर्वांचल के सांसद प्रचार करेंगे तो जहां उत्तराखंड के लोग ज्यादा है वहां उत्तराखंड के सांसदों की सभा कराई जाएगी। अल्पसंख्यक बहुल इलाके में पार्टी मुस्लिम नेताओं को नुक्कड़ सभा व अन्य जनसभा में उतारेगी।

बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दिल्ली के सांसदों के साथ बैठक का मुख्य उद्देश्य सांसदों के कार्यक्रम को तय करने को लेकर था। कोशिश है कि दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा सांसद प्रचार करें। वहीं प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी का लक्ष्य मिशन 60 सीटों पर सफलता प्राप्त करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed