फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MLAs wrote a letter to President demanding dismissal of kejriwal govt in delhi

Delhi: केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग, भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति को लिखा खत

Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
BJP MLAs wrote a letter to President demanding  dismissal of kejriwal govt in delhi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी भेजी है। केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली भाजपा के विधायकों ने दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एक खत लिखा है। बीजेपी विधायकों ने राष्ट्रपति से दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रपति सचिवालय ने इस पर संज्ञान लिया है। राष्ट्रपति सचिवालय के निदेशक शिवेन्द्र चतुर्वेदी ने नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि भाजपा विधायकों ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया था। उसे संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आतिशी ने भाजपा पर कसा तंज
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आने वाले दिल्ली चुनाव में भाजपा पहले ही हार मान चुकी है। भाजपा चोर दरवाजे से केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करना चाहती है। भाजपा का एक मात्र काम चुनी हुई सरकार को गिराना है। मुख्यमंत्री केजरीवाल से भाजपा डरती है। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की सेवा की है। ये भाजपा का नया षड्यंत्र है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीरो सीट आंएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed