फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MLAs will give details of property and liability to Lokayukta

भाजपाइयों ने लोकायुक्त के नोटिस का किया स्वागत, संपत्ति-देनदारी का ब्यौरा देंगे चारों विधायक

Sat, 19 Jan 2019 05:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
BJP MLAs will give details of property and liability to Lokayukta
BJP - फोटो : social media

लोकायुक्त द्वारा संपत्ति और देनदारी के संबंध में भाजपा नेताओं के खिलाफ जारी नोटिस का भाजपा ने स्वागत किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पार्टी के सभी चार विधायक, नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और जगदीश प्रधान लोकायुक्त को संपत्ति और देनदारी का पूरा ब्यौरा सौंपेंगे।

विज्ञापन


पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने लोकायुक्त द्वारा आप और भाजपा के सभी विधायकों को नोटिस जारी करने को न्यायोचित कदम बताया। उन्होंने कहा कि केवल आप विधायकों के संबंध में ही शिकायत की गई थी, परंतु लोकायुक्त ने पूरी पारदर्शिता का पालन करते हुए भाजपा के विधायकों को इसमें सम्मिलित कर निष्पक्षता का परिचय दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई और सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता का पालन करने के वायदों पर सत्ता में आई आप अब लोकायुक्त के नोटिस का विरोध कर रही है। ईमानदारी और पारदर्शिता का दम भरने वाले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को सत्ता में आते ही सबसे पहले स्वयं ब्यौरा जमा कराके अपने विधायकों के सामने उदाहरण पेश करना चाहिये था, परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed