Delhi Assmbly: BJP के सात विधायकों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, विधानसभा के फैसले को दी चुनौती; जानें मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए गए भाजपा के सात विधायकों ने सोमवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी। अदालत ने विधायकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। सुब्रमण्यम प्रसाद ने याचिका पर तुरंत सुनवाई में अनिच्छा दिखाई और इसे अगले दिन के लिए निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के अनुरोध पर अदालत ने मामले को अगले दिन के लिए स्थगित करने से पहले पांच मिनट के लिए संक्षिप्त सुनवाई करने को मंजूरी प्रदान कर दी। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मेहता ने मामले की पृष्ठभूमि के बारे में अदालत को सूचित करके शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 7 विधायकों के निलंबन का यह तीसरा दिन है। उन्होंने विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों का तर्क रखा।
इस वजह से भाजपा के विधायक हुए निलंबित
दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने वाले भाजपा के सात विधायकों का मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा। समिति की रिपोर्ट आने तक विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के सात विधायकों को निलंबित कर दिया। अब सदन में केवल नेता प्रतिपक्ष भाजपा के विधायक के तौर पर मौजूद हैं।