फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mla ramveer singh bidhuri promise to form bjp government in delhi

'24 घंटे में बन जाएगी भाजपा सरकार'

Fri, 18 Jul 2014 11:57 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp mla ramveer singh bidhuri promise to form bjp government in delhi

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए चल रही उठापटक और जोड़तोड़ के बीच शुक्रवार को भाजपा के एक विधायक ने अपने से खलबली मचा दी।

विज्ञापन


भाजपा पर आम आदमी पार्टी के आरोपों को लेकर उठा तूफान अभी थमा भी नहीं था कि विधायक के बयान ने सियासी गलियारे में नई चर्चा को हवा दे दी।

विधायक ने खुलेआम कहा कि दिल्ली में सरकार बनाना तो चुटकी का खेल है। बस दरकार है तो पार्टी आलाकमान की हां की।

7 विधायक तोड़ेंगे AAP से नाता?

bjp mla ramveer singh bidhuri promise to form bjp government in delhi

भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि पार्टी आलाकमान की हरी झंडी मिलने पर 24 घंटे के अंदर दिल्ली में पार्टी की सरकार बन सकती है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के सात विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया।

उधर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने बिधूड़ी के दावे को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और वे किसी भी दल व उनके किसी नेता के संपर्क में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल से परेशान हैं विधायक

bjp mla ramveer singh bidhuri promise to form bjp government in delhi

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों ने उनसे मुलाकात की है।

विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई विधायक भाजपा की सरकार बनवाने के लिए समर्थन देने को तैयार हैं।

बिधूड़ी के मुताबिक सभी ‘आप’ विधायक चुनाव के पक्ष में नहीं है और वे पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से परेशान हैं। यह पहला अवसर है जब आप के विधायकों के संबंध में भाजपा के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed