{"_id":"67e40d88d0987c2e970d7d51","slug":"bjp-mla-karnail-singh-written-a-letter-to-police-commissioner-demanding-that-prayers-should-not-be-offered-on-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'सड़क पर न अदा करें रमजान के अंतिम जुमे की नमाज', भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'सड़क पर न अदा करें रमजान के अंतिम जुमे की नमाज', भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग
Wed, 26 Mar 2025 07:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:52 PM IST
सार
भाजपा विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा न की जाए। इससे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक करनैल सिंह
- फोटो : X/@KarnailSinghBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में रमजान के अंतिम जुमे की नमाज को लेकर भाजपा विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से यातायात बाधित होने का हवाला देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Delhi: BJP MLA from Shakur Basti, Karnail Singh wrote a letter to the Delhi Police Commissioner requesting to "prevent inconvenience caused by offering of namaz at public places." pic.twitter.com/c9ZLOXvIgb
— ANI (@ANI) March 26, 2025
विज्ञापन
शकूर बस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह ने अपने पत्र में कहा, 'हम सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित न हो। सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा करने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम नागरिकों, एंबुलेंस और स्कूल बसों को परेशानी होती है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि धार्मिक गतिविधियों को निर्धारित स्थानों या निजी परिसरों तक सीमित किया जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि रमजान का आखिरी जुमे की नमाज 28 मार्च को होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचते हैं। आमतौर पर इस दिन मस्जिदों के बाहर भी भीड़ उमड़ती है। इससे पहले भाजपा विधायक रवींद्र सिंह नेगी और अजय महावर ने नवरात्रि के दौरान खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए एमसीडी और जिला अधिकारियों को पत्र लिखा था।