फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mla complains against arvind kejriwal and four others

केजरीवाल समेत 4 नेताओं के खिलाफ शिकायत

Wed, 30 Jul 2014 08:26 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
bjp mla complains against arvind kejriwal and four others

आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा विधायक डॉ. नंद किशोर गर्ग ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन


गर्ग ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, आशुतोष, सोमनाथ भारती और जितेंद्र सिंह तोमर उनके क्षेत्र में भ्रामक प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ रहे हैं।

उनके भाषणों के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। इस वजह से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने नॉर्थ-वेस्ट जिला के डीसीपी से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

'अफवाह फैला रहे हैं AAP नेता'

bjp mla complains against arvind kejriwal and four others

डॉ. गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह से त्रिनगर के आप उम्मीदवार जितेंद्र सिंह तोमर इलाके में भ्रामक प्रचार सामग्री बंटवा रहे हैं।

मोहल्ला सभा के जरिए अफवाह फैला रहे हैं कि शकूरपुर कॉलोनी से ज्यादा वोट नहीं मिलने की वजह से जनता से जुड़े मुद्दों पर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं का एमसीडी से सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया।

'बजट पर चर्चा' के गुर सिखाएंगे जेटली

bjp mla complains against arvind kejriwal and four others

प्रदेश भाजपा पूरी दिल्ली में ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली इस कार्यक्रम का खाका तैयार करेंगे और पार्टी नेताओं को चर्चा करने के गुर सिखाएंगे।

प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में यह तय किया गया है कि कार्यक्रम को जनता के बीच ले जाने से पहले पार्टी एक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कड़ी में 2 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब में आरडब्ल्यूए का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसे अरुण जेटली संबोधित करेंगे।

बैठक में दिल्ली में लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने को लेकर पुलिस आयुक्त से बातचीत करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed