{"_id":"647507db37b38f35a90294a6","slug":"bjp-mla-accused-of-demanding-two-crore-extortion-in-delhi-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भाजपा विधायक पर दो करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप, दवा विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भाजपा विधायक पर दो करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप, दवा विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 30 May 2023 01:45 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 May 2023 01:45 AM IST
सार
दवा विक्रेता बसंत गोयल का कहना है कि एक मामले में विधायक ने दो करोड़ की मांग की बल्कि उन पर गोलियां भी चलवाईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक दवा विक्रेता ने रोहतास नगर से भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित बसंत गोयल का कहना है कि एक मामले में विधायक ने दो करोड़ की मांग की बल्कि उन पर गोलियां भी चलवाईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन ने भी दवा विक्रेता के खिलाफ गैर इरातदन हत्या, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया हुआ है। दरअसल पिता की बीमारी के दौरान विधायक ने बसंत गोयल के यहां से कुछ दवाइयां खरीदी थीं। इलाज के दौरान विधायक के पिता की मौत हुई तो दवाओं के नकली होने शक हुआ। इसके आधार पर विधायक ने ज्योति नगर में ही मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बसंत गोयल परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहते हैं। शिव मंदिर, वेस्ट ज्योति नगर के पास इनका मेडिकल स्टोर है। विधायक और उनका परिवार पिछले काफी समय से बसंत गोयल की दुकान से दवाइयां ले रहा है। बसंत ने बताया कि छह फरवरी 2023 को अज्ञात हमलावरों ने उनकी दुकान पर गोलियां चला दी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस दोनों के आरोपों की पड़ताल कर रही है। दोनों ही अपने-अपने दावों को सही बता रही है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।
विज्ञापन