{"_id":"5757c95a4f1c1b8f149c5158","slug":"bjp-mcd-women-councillor-protest-against-kejriwal-at-cm-residence-and-handed-over-bangles-to-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी महिला पार्षदों से नहीं मिले केजरीवाल तो गार्डों को चूड़ियां सौंपकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी महिला पार्षदों से नहीं मिले केजरीवाल तो गार्डों को चूड़ियां सौंपकर किया प्रदर्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : जी पाॅल
दिल्ली में एमसीडी की बीजेपी महिला पार्षदों ने आज सीएम आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान महिला पार्षदों ने केजरीवाल के सुरक्षा गार्डों को अपनी चूड़ियां सौंप दीं।
विज्ञापन
दरअसल प्रदर्शनरत तीनों एमसीडी की बीजेपी महिला पार्षद अपनी मांगों को लेकर सीएम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। लेकिन केजरीवाल ने पार्षदों से मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज महिला पार्षदों ने सीएम के सुरक्षा गार्ड को चूड़ियां सौंपी और वहीं प्रदर्शन करने लगीं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सीएम आवास पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन्स थाने गई।
विज्ञापन