फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में चुनाव लड़ने से पहले ही छह सीटें हारी बीजेपी, कारण जान हंस पड़ेंगे आप!

Wed, 12 Apr 2017 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Apr 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
bjp lost six seats before even contesting in mcd election voting
अ‌मित शाह

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वैसे तो वोटिंग 23 अप्रैल को होनी है लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि बीजेपी इससे पहले ही छह सीटों पर हार गई है। असल में चुनाव आयोग ने बीजेपी के छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है।

क्यों हुई छह घंटे की देरी 

bjp lost six seats before even contesting in mcd election voting

आयोग ने जिस कारण से ये नामांकन रद्द किए हैं उन्हें जानकर पार्टी प्रमुख अमित शाह भड़क गए हैं और उन्होंने इसकी रिपोर्ट मांगी है। बीजेपी उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने के पीछे मुख्य वजह ये मानी जा रही है कि पार्टी ने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी करने में छह घंटे से ज्यादा की देरी कर दी जिसके चलते उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया। बता दें कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर पहले से ही बीजेपी का कब्जा है और इस बार चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही पार्टी ने फैसला किया था कि नए चेहरों को ही टिकट दिया जाएगा।

सीधे अमित शाह को देना होगा जवाब

bjp lost six seats before even contesting in mcd election voting
अमित शाह - फोटो : amar ujala

इस पूरी प्रक्रिया पर बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह सीधे निगाह रखे हुए थे और उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट को भी सोमवार को उन्होंने फाइनल किया था। बावजूद इसके लिस्ट की फाइनल कॉपी को सामने आने में छह घंटे की देरी हुई। सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने सोमवार सुबह साढ़ दस बजे ही उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी थी। इसके बावजूद अब पार्टी दिल्ली नगर निगम की 272 सीटों में से केवल 266 पर ही चुनाव लड़ सकेगी क्योंकि आयोग ने छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस आधार पर चुनाव आयोग ने रद्द किया नामांकन

bjp lost six seats before even contesting in mcd election voting
भारतीय निर्वाचन आयोग

पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस बारे में क्या लापरवाही हुई इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है जो सीधे पार्टी प्रमुख अमित शाह को भेजी जाएगी। बृहस्पतिवार को बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी राम लाल ने मीटिंग कर पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से ये जानने की कोशिश की है कि आखिर इस भड़ी भूल के लिए जिम्मेदार कौन है। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता और बीजेपी जनरल सेक्रेटरी भी शामिल थे।

विज्ञापन
bjp lost six seats before even contesting in mcd election voting
- फोटो : Getty

बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी की थी। खुद अमित शाह इसमें गंभीरता से रुचि ले रहे थे और उम्मीदवारों की लिस्ट भी उन्होंने ही फाइनल की थी। चुनाव आयोग ने तकनीकी आधारों पर उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया है जिसमें मुख्य आधार जरूरी कागजातों को पूरा न होना बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी का कहना है कि कारणो का सही पता पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकता है। जिन छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है उनमें से तीन उम्मीदवार पूर्वी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर चुके थे जो अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed