फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP look at these votes in Delhi elections.

दिल्ली चुनावों में अब इन वोटों पर है भाजपा की नजर

Wed, 07 Jan 2015 09:06 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
BJP look at these votes in Delhi elections.

आम आदमी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले झुग्गी-झोपड़ी में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुट गई है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि जब तक यह तबका कांग्रेस के पक्ष में था तो कांग्रेस की सरकार बनी, जब यह जनाधार कांग्रेस से खिसका तो आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई।

विज्ञापन


इसे ही देखते हुए प्रदेश भाजपा झुग्गी विकास रथ को लेकर इलाके में तो पहुंच ही रही है, साथ ही मंगलवार को एक विजन डॉक्यूमेंट भी पेश किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने झुग्गी झोपड़ी के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने बताया कि भाजपा झुग्गी वालों को जहां झुग्गी वहीं, मकान पर देने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय ने काम भी शुरू कर दिया है। इन इलाकों के लोगों के लिए पार्टी ने खास चुनावी पिटारा खोला है।

विज्ञापन

क्या है भाजपा का झुग्गी विजन

BJP look at these votes in Delhi elections.

मुंबई की तर्ज पर पीपीपी मॉडल पर जहां झुग्गी वही मकान। झुग्गी बस्तियों की खाली जमीन पर बस्ती विकास केंद्र खुलेगा। यहां महिलाओं और लड़कियों को स्किल डेवलपमेंट कोर्स सिखाया जाएगा।

बस्तियों में नशा और सट्टा विरोधी आंदोलन चलाया जाएगा। छोटी बीमारियों के लिए डिस्पेंसरी खुलेगा। राशन कार्ड दिया जाएगा, दालें, तेल और छोटे गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

सरकार घरेलू गैस सब्सिडी एडवांस में झुग्गी वालों को देगी। बस्तियों में सुलभ शौचालय केंद्रीय फंड से बनेगा। पुलिसिया सितम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

होगा झुग्गी-झोपड़ी का विकास, दौड़ो मोदी के साथ

BJP look at these votes in Delhi elections.

प्रदेश भाजपा नेता झुग्गी झोपड़ी वालों के साथ बृहस्पतिवार को एक मैराथन दौड़ आयोजित करने जा रही है। यह दौड़ पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय से अशोक रोड स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय के बीच होगी। विजय गोयल ने बताया कि दौड़ का नाम झुग्गी-झोपड़ी का विकास, दौड़ो मोदी के साथ दिया गया है।

कार बिन लॉन्च किया गया भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने एक कार बिन लॉन्च किया। इस बिन को पांच लाख कार चालकों को मुफ्त में बांटा जाएगा। इसका इस्तेमाल कार के अंदर खाने-पीने की बेकार चीजों को जमा करने और सही जगह उसे फेंकने में किया जाएगा।

सरदार आरपी सिंह ने कहा कि इस माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि साफ-सफाई रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों के जागरूक हुए बगैर यह देश साफ-सुथरा नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed