फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP lodged fir against kumar vishwas for derogatory comments on kiran bedi.

BJP ने कुमार विश्वास पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 31 Jan 2015 02:22 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
BJP lodged fir against kumar vishwas for derogatory comments on kiran bedi.

बीजेपी ने आम आदमी के पार्टी के प्रमुख नेता कुमार विश्वास पर किरण बेदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने लिए पुलिस में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


किरण बेदी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि पार्टी ने कुमार विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसका कारण है कि उन्होंने बेदी पर एक रैली के दौरान कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था।

बीजेपी के पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विश्वास के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होगी ही साथ ही केजरीवाल व अन्य नेताओं के खिलाफ भी चुनाव आयोग में पार्टी आज शिकायत करेगी।

विज्ञापन

'किसी आप सदस्य ने नहीं कहा कुछ गलत'

BJP lodged fir against kumar vishwas for derogatory comments on kiran bedi.

इस बारे में जब आप प्रवक्ता संजय‌ सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किरण बेदी के बारे में कोई भी अशोभनीय बात नहीं कही गई है। कुमार विश्वास ही क्या पार्टी के किसी भी सदस्य ने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान आप नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी पर कुछ अभद्र टिप्पणी की थी।

इस अभद्र टिप्पणी से आहत किरण और बीजेपी ने आज दिल्ली पुलिस में विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही शाम तक चुनाव आयोग में भी ‌‌‌शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed